मेरा बी बी सी रेडिओ से बडा गहरा लगाव है. आज लगभग पन्द्रह साल हो गये हैं मुझे रेडिओ पर बी बी सी की वर्लड सर्विस सुनते हुये. फ़र्क सिर्फ़ इतना है कि पहले मैं उसे रेडियो पर सुना करता था और आजकल नेट पर. यह कहना गलत नहीं होगा कि मैने बोलचाल की अंग्रेज़ी उन्ही से सीखी.
इन्टर्नेट पर रेडियो सुनना अपने आप में एक अनूठा अनुभव है. बिना किसी स्टैटिक और रुकावट के सरल और साफ़ अंदाज में रेडियो का आनंद जो इंटर्नेट ने दी है वो भला शौर्ट वेभ कहां से दे पाता.
Tuesday, December 4, 2007
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment